---Advertisement---

विशेष स्वास्थ्य अलर्ट : नर्मदापुरम और इटारसी में बच्चों में तेजी से फैल रहा वायरल संक्रमण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम/इटारसी। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस समय नर्मदापुरम जिले में बच्चों में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते स्वास्थ्य चिंताएं बढ़ गई हैं।

नवजात से 5 वर्ष के बच्चे प्रभावित

जिले भर के बच्चों के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि अधिकांश अस्पतालों में बेड भर चुके हैं। यह वायरल संक्रमण विशेष रूप से नवजात शिशुओं से लेकर पांच वर्ष तक के छोटे बच्चों को अपना शिकार बना रहा है।

वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी

बच्चों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए, नर्मदापुरम के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जैन और इटारसी के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेकचरण दुबे ने संयुक्त रूप से एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से विशेष सावधानी बरतने और एहतियाती कदम उठाने की अपील की है।

वायरल संक्रमण के मुख्य लक्षण

विशेषज्ञों के अनुसार, इस वायरल संक्रमण के शुरुआती लक्षण सामान्य सर्दी-खांसी जैसे होते हैं। इसमें सर्दी और खांसी, नाक बहना जैसे लक्षण शामिल हैं।

गंभीर स्थिति में क्या करें?

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति गंभीर होती है, तो बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। डॉक्टरों की तत्काल सलाह यदि बच्चे में सर्दी-खांसी के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ या कोई अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दे, तो परिजनों को जरा भी देरी न करते हुए तत्काल शिशु रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए और बच्चे का उपचार शुरू करवाना चाहिए। अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे बच्चों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रखें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, और संक्रमित लोगों के संपर्क से बचाएं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी से सतर्क रहने और डॉक्टरी सलाह का पालन करने की अपील की है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.