इटारसी। जीजस क्राइस्ट (Jesus christ) के जन्मदिन पर गिरिजाघरों (Church) में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। मसीहियों ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से संपूर्ण मानव जाति को बचाने की प्रार्थना की। विशेष प्रार्थना सभा के बाद सभी ने एकदूसरे को मेरी क्रिसमस बोलकर क्रिसमस पर्व (Cristmas Festival) की शुभकामनाएं दीं। चर्चेस में पादरी ने सभी से प्रभु यीशु के उपदेश जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
शहर की फ्रेंड्स चर्च इटारसी, फ्रेंड्स चर्च खेड़ा, ईएलसी चर्च, असेंबली चर्च ऑफ़ क्राइस्ट, ईसीआई चर्च इटारसी, ईसीआई खेड़ा, बेथेल पेंटेकोस्टल, आरसी चर्च इटारसी में शासन के कोविड-19 के तहत दिये गये आदेश का पालन करते विधिवत तरीके से क्रिसमस पर्व मनाया।
प्रभु के वचनों को लोगों तक पहुंचाया
क्रिसमस पर्व के दौरान इटारसी के विभिन्न चर्च में भोर से ख्रीस्ट जयंती पर्व (Christ jubilee festival) को मनाने के लिए मसीह समाज के लोग चर्च में प्रार्थना एवं आराधना करने के लिए उपस्थित हुए। सभी ने संपूर्ण मानव जाति को वैश्विक महामारी से बचाने की प्रभु यीशु से प्रार्थना की। इवेंजलिकल लूथरन चर्च इटारसी में रेवरेंट सतीश भिंगारदिवे द्वारा प्रभु के वचन को लोगों तक पहुंचाया। मसीह समाज के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
बच्चों को मिठाई एवं कपड़े वितरित
क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन ने मुस्कान संस्था में बच्चों को गर्म कपड़े एवं स्वल्पाहार दिये। बच्चों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी। संचालन अभय अल्फ्यूज, सीपी लाल ने किया। एसोसिएशन अध्यक्ष जयराज सिंह भानु, अल्बर्ट, विनोद दास, स्टीफन सैमुअल, गिरधारी, आशीष राज, अमित जॉनाथन, जोंटी विश्वास, राहुल विक्टर, वीनू हैरी, संजय जेम्स, आलोकित हैरी, आदर्श अल्बर्ट, रोहित रोहण लाल, अनुग्रह दास, अभिनव एलेक्स उपस्थित थे।
सादगी व उत्साह से मना पर्व
प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर हर्षोल्लास का माहौल है। जहां गुरुवार रात मेरी क्रिसमस कहकर एक दूसरे को लोगों ने बधाई दी वहीं, शुक्रवार सुबह चर्च में हुई प्रार्थना सभा में लोग शामिल हुए। गिरिजाघरों को खास तौर पर सजाया है। हर साल क्रिसमस के प्रति खासा उत्साह रहता है। 15 दिन पूर्व से ही लोग क्रिसमस के रंग में रंग जाते हैं। इस वर्ष कोरोना के कारण माहौल में उतना उत्साह तो नहीं, लेकिन क्रिसमस का पर्व सादगी व उत्साह से मनाया।