---Advertisement---

मुस्कान बालिका गृह में निरीक्षण के लिए पहुंची स्पेशल टीम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – बच्चियों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास व्यवस्था पर संतोष

इटारसी। महिला एवं बाल विकास विभाग, नर्मदापुरम के निर्देशानुसार सभी बाल संरक्षण संस्थाओं के निरीक्षण एवं मूल्यांकन के अंतर्गत एडीएम डीके सिंह के नेतृत्व में एक विशेष निरीक्षण दल ने मुस्कान बालिका गृह, इटारसी का दौरा किया।

इस अवसर पर उनके साथ महिला बाल विकास अधिकारी ललित कुमार डेहरिया, बाल संरक्षण अधिकारी आशु पटेल एवं रईस कुमार, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कौरव, सदस्य श्याम सिंह मीणा एवं श्रीमती सारिका कतरे तथा समाजसेवी डॉक्टर देवदत्त भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान दल ने बच्चियों से आत्मीय संवाद कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

एडीएम डीके सिंह ने पूर्व में संस्थान परिसर में लगाए पौधे का निरीक्षण किया एवं नए पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में संस्था की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में 33 बच्चियां संस्था में निवासरत हैं, जबकि इस वर्ष 45 बालिकाओं का सफल पुनर्वास किया है। सभी बच्चियां शिक्षा से जुड़ी हैं एवं स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रही हैं।

एडीएम डीके सिंह ने कहा कि बालिकाओं के सुरक्षित, स्वस्थ और स्नेहमयी वातावरण में पालन-पोषण के लिए शासन पूर्णत: प्रतिबद्ध है। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पोषण और शिक्षा के साथ-साथ बच्चियों के सर्वांगीण विकास हेतु सभी बाल संरक्षण संस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण अत्यंत आवश्यक है। संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन द्वारा जारी मानकों का गंभीरता से पालन करें एवं यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं विकासशील वातावरण मिले।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!