इटारसी। कोरोनाकाल में बंद की गईं ट्रेन स्पेशल ट्रेन (Special Train) के नाम और नंबर से धीरे-धीरे प्रारंभ की जा रही हैं। आज इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर (Itarsi-Allahabad Passenger) को इटारसी-प्रयागराज छिवकी विशेष ट्रेन के नाम से इटारसी से प्रारंभ किया गया।
भाजपा के सदस्यों के साथ रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य दीपक अग्रवाल ने यहां से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा नेता शिवकिशोर रावत, यज्ञदत्त गौर, उमेश पटेल, संदेश पुरोहित, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, नितिन व्यास, शैलेन्द्र दीक्षित, संजय शिल्पी सहित रेल अधिकारियों में एसके जैन, अशोक दुबे व अन्य उपस्थित थे।
प्रयागराज के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








