
रविवार को इटारसी आएगी ताम्बरम-धनबाद-ताम्बरम के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन
इटारसी। रेल प्रशासन (Railway Administration) द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 06077/06078 ताम्बरम-धनबाद-ताम्बरम (Tambaram-Dhanbad-Tambaram) के मध्य 01-01 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी रविवार को भोपाल मंडल (Bhopal Division) के इटारसी स्टेशन (Itarsi Station) पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 06077 ताम्बरम-धनबाद अनारक्षित स्पेशल ट्रेन आज 14 जुलाई 2023 शुक्रवार) को ताम्बरम स्टेशन से 22.00 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन रविवार को 09.10 बजे इटारसी पहुंचेगी। यहां से 09.20 बजे प्रस्थान कर, पिपरिया, जबलपुर के रास्ते होते हुए चौथे दिन सोमवार को 05.30 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06078 धनबाद-ताम्बरम अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 18. जुलाई 2023 मंगलवार को धनबाद स्टेशन से 15.35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन जबलपुर, पिपरिया के रास्ते होते हुए 10.00 बजे इटारसी पहुंचकर,10.10 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन गुरुवार को 22.00 बजे ताम्बरम स्टेशन पहुँचेगी।
इस गाड़ी में 20 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में चेन्नई एग्मोर, सुल्लूरपेटा, नेल्लोर, ओंगोल, तेनाली जंक्शन, गुडूर जंक्शन, मिरियालगुड़ा, नालगोंडा, सिकंदराबाद, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसर, मुदखेड़, हुजूर साहिब नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, हिंगोली, वाशिम, अकोला जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा एवं एनएससी बोस जंक्शन गोमोह स्टेशनों पर रुकेगी।