---Advertisement---

सितंबर तक चलती रहेगी रीवा से सीएसएमटी के मध्य स्पेशल ट्रेन

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। यात्रियों की मांग के उद्देश्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 13-13 फेरे विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के रीवा से प्रारम्भ होकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाती है। ट्रेन संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक (गुरुवार) स्पेशल ट्रेन, जो 26 जून 2025 तक अधिसूचित थी, अब 03 जुलाई 2025 से 25 सितंबर 2025 तक और चलती रहेगी। (13 सेवाएं)

ट्रेन संख्या 02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक (शुक्रवार) स्पेशल ट्रेन, जो 27 जून 2025 तक अधिसूचित थी, अब 04 जुलाई 2025 से 26 सितंबर 2025 तक और चलती रहेगी। (13 सेवाएं)। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी वेबसाइट से 21 जून 2025 से इस विस्तारित स्पेशल ट्रेन के आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.