इटारसी। रामपुर-गुर्रा रोड फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे एक तेज रफ्तार कार पलटने से उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कपिल पिता रामदास गौर, निवासी ग्राम रामपुर, नर्मदापुरम कार नंबर एमपी 04 सीएफ 4476 कार का चालक है। राजेश अहिरवार कार में सवार था। अत्यधिक तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में कार में बैठे राजेश को गंभीर चोटें आई हैं। इटारसी पुलिस ने घायल की पत्नी दुर्गा पति राजेश अहिरवार की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











