राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सैलिंग खिलाड़ियों ने 8 पदक जीते

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सैलिंग खिलाड़ियों ने 8 पदक जीते

भोपाल। नेशनल सैलिंग स्कूल, भोपाल के खिलाड़ियों ने याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Yachting Association of India) द्वारा आयोजित यूथ नेशनल सैलिंग चैंपियनशिप-2021 में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। चैंपियनशिप का आयोजन मलाड, मुंबई में 11 से 16 अक्टूबर तक आयोजित हुआ। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia) ने पदक विजेता खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए इन खिलाड़ियों का पदक जीतना गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

चैंपियनशिप में रितिका दांगी ने लेजर 4.7 इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं नेहा ठाकुर ने इसी इवेंट में रजत पदक पर कब्जा जमाया। ज्ञात हो कि यह इवेंट एशियन गेम्स के चयन ट्रायल का दूसरा दौर भी है। ऑप्टिमिस्ट ओवरऑल में एकलव्य बाथम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में बालिका वर्ग में दिव्यांशी मिश्रा ने ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक मध्यप्रदेश को दिलाया। 420 मिक्सड क्लास इवेंट में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी मध्यप्रदेश की झोली में आए। इस इवेंट में नैंसी राय और अनी राज सेंधव के पेयर ने स्वर्ण, विद्यांशी मिश्रा और मनीश शर्मा को रजत तथा पुष्कर बामरे व वंशिका सिंह परिहार ने कांस्य पदक जीते। अंडर-12 ऑप्टीमिस्ट क्लास में शगुन झा ने रजत पदक मध्यप्रदेश को दिलाया। उल्लेखनीय है कि ये सभी खिलाड़ी राजधानी भोपाल की बड़ी झील स्थित नेशनल सैलिंग स्कूल में अर्जुन अवार्डी प्रशिक्षक श्री जी.एल. यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!