होशंगाबाद। विश्व दिव्यांग दिवस (world disabled day) 3 दिसंबर के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
अपर कलेक्टर विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मनोज सरियाम (Zilla Panchayat Manoj Sariam) ने बताया है कि उक्त निर्णय गत दिवस आयोजित मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं आयोजन से संबंधित विभाग प्रमुख की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।
सरियाम ने बताया है कि 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस (world disabled day) के अवसर पर स्थानीय शासकीय एसएनजी स्कूल होशंगाबाद में प्रात: 10 बजे से दिव्यांग छात्र/छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रात: 10 बजे से आयोजित दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता में चम्मच दौड़, रंगोली, कुर्सी दौड़ होगी जिसमें मूकबधिर, दृष्टिबाधित, अस्थिबाधित दिव्यांग छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता दोपहर 11.30 बजे से 12.30 बजे तक होगी। कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए दोपहर 2 बजे भोजन की व्यवस्था भी की है।
विश्व दिव्यांग दिवस पर होंगी खेलकूद प्रतियोगिता

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










