राज्य खेल अकादमी: बोर्डिंग स्कीम के तहत खिलाडियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

राज्य खेल अकादमी: बोर्डिंग स्कीम के तहत खिलाडियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

खेल मंत्री ने किया निर्माणधीन कार्यों का अवलोकन

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Sports and Youth Welfare Minister Yashodhara Raje Scindia) ने शुक्रवार को टी.टी.नगर स्टेडियम के मुख्य द्वार के सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। सिंधिया ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण पवन कुमार जैन (Sports and Youth Welfare Pawan Kumar Jain) तथा अधिकारियों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों की समीक्षा भी की। बैठक में संचालक पवन कुमार जैन ने जानकारी दी कि ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, शिवपुरी के राज्य खेल अकादमी में प्रथम एवं द्वितीय चरण में बोर्डिंग स्कीम के अन्तर्गत कुल 257 खिलाडियों (Players) का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। बैठक में जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के 9 खिलाड़ी हॉकी एवं शूटिंग राष्ट्रीय केम्प के लिए चयनित हुए हैं। इसमें महिला हॉकी की चार खिलाड़ी इशिका चौधरी, टी. सुमन देवी, योगिता बोरा तथा  बिच्छु देवी और पुरूष हॉकी के अंकित पाल भारतीय अण्डर-21 जूनियर कैम्प बैंगलूरू में प्रशिक्षण ले रहे है।

इसी प्रकार शूटिंग रायफल की सुनिधि चौहान, एश्वर्य सिंह तोमर और शूटिंग पिस्टल की चिंकी यादव एवं रूबिना फ्रांसिस ऑलम्पिक 2021 की तैयारी के लिए नई दिल्ली में लगाये गये कैम्प में अभ्यासरत हैं। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोटर्स सेलिंग अकादमी (Madhya Pradesh State Water Sports Sailing Academy) के आठ खिलाड़ी ऑलम्पिक क्वालिफिकेशन की तैयारी के लिए मुम्बई में प्रशिक्षणरत हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!