प्रज्ञान परिसर में मना बसंत उत्सव

प्रज्ञान परिसर में मना बसंत उत्सव

बसंत पंचमी तथा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की पूर्व सन्ध्या पर हुई काव्य निशा

इटारसी। बसंत पंचमी उत्सव व अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में आज एक काव्य निशा का आयोजन सनखेड़ा नाका पुरानी इटारसी स्थिति प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। जिसमे सरस्वती पूजन के बाद शहर के वरिष्ठ कविजन ने काव्य पाठ किया तथा साहित्यिक चर्चा की। इस काव्य सन्ध्या में सभी ने विभिन्न काव्य विधाओं में अपनी कविताएं पढ़ीं। जिसमे चन्द्रकान्त अग्रवाल, रामकिशोर नाविक, साज़िद सिरोंजवी, सुधांशु मिश्र, ममता बाजपेयी, किशोर तिवारी बुरहानपुर, डॉ. श्रीराम निवारिया, विकास उपाध्याय, आलोक शुक्ल, स्वर्णलता छेनिया ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन स्वर्णलता छेनिया द्वारा किया गया। स्कूल संचालक दर्शन तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त प्रज्ञान स्कूल परिवार उपस्थित था।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!