इटारसी। बालक ध्रुव प्ले एंड पब्लिक स्कूल में बड़े हर्ष और उल्लास से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन शाला की संचालक श्रीमती मीना परसाई एवं रजत प्रधान के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाला की संचालक श्रीमती मीना परसाई ने दीप प्रज्वलन एवं श्री कृष्ण एवं राधा का स्वरूप लिए बाल गोपालों के पैर धुलवाकर किया।
शाला के संचालक रजत प्रधान ने कहा कि बच्चे हमेशा से ही भगवान का रूप रहे हैं, किसी भी संस्था में ऐसे छोटे छोटे कार्यक्रम बच्चों को उनकी संस्कृति से जोड़कर रखते हैं। कार्यक्रम में मौजूद आनंद दीक्षित ने बच्चों को श्री कृष्ण का जीवन परिचय दिया।











