इटारसी। मध्य प्रदेश शासन उ’च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आमंत्रित सरिता बहन, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, प्राचार्य डॉक्टर राकेश मेहता, वरिष्ठ प्राध्यापक एवं राधा कृष्ण की सुंदर स्वरूप में आए हुए बाल कलाकारों ने सुंदर झांकी और झूले पर झूल रहे बाल स्वरूप श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्र”वलित एवं माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से आरती कुंज बिहारी की…. गिरिधर कृष्ण मुरारी की गाकर आयोजन की शुरुआत की।
प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शास्त्रों में श्रीकृष्ण को पूर्णावतार कहा है, क्योंकि वे सोलह कलाओं (16 कलाओं) से संपन्न थे। सामान्यत: अन्य अवतार कुछ कलाओं के साथ प्रकट होते हैं, परंतु श्रीकृष्ण सम्पूर्ण कलाओं से युक्त थे, इसीलिए उन्हें पूर्ण पुरुषोत्तम भी कहा गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इटारसी से आमंत्रित सरिता बहन ने योगेश्वर श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्म की कथाओं को सूक्ष्मता से चित्रित किया। उनके सहयोगी हेमंत, जितेंद्र, बबीता शर्मा, एकांश, भाव्यांशी और आरोही ने राधा कृष्ण के सुंदर छवि और वेशभूषा में आकर्षक नृत्य नाटिका पेश की। छात्रा साक्षी चौहान और राजेश्वरी ने नृत्य प्रस्तुत किया।
गायिका राशि खाड़े ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव गीत और भजनों की प्रस्तुति दी। छात्रा सलोनी तिवारी, उर्वशी तिवारी और रितिका यादव ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। छात्र आदित्य परसाई ने श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी बतायी। अंत में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को पंजीरी और चरण अमृत अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ मनीष कुमार चौरे ने किया।











