इटारसी। डोलरिया अंतर्गत ग्राम पतलई कला में पटेल परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा (Shrimad Bhagwat Katha) का आयोजन 18 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा परिवार के माध्यम से होने वाली इस भागवत कथा के पहले दिन गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का वाचन पुरानी इटारसी निवासी पं रामेश्वर प्रसाद शर्मा करेंगे। भागवत परिवार के सदस्य संतोष चौहान ने बताया कि कथा रोज दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक की जाएगी। वहीं 24 जनवरी को पूर्णाहूति एवं प्रसादी का आयोजन कर कथा का समापन होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए कथा स्थल पर कथा सुनने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से बिठाया जाएगा।
पतलई कला में 18 जनवरी से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







