---Advertisement---

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, में वात्सल्य उत्सव की धूम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में आज वात्सल्य उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया। यह विशेष कार्यक्रम बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच समन्वय तथा बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और उपस्थित अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया, जिसने पूरे परिसर में ज्ञान और सद्भाव का संदेश फैलाया।

पारिवारिक रिश्ते हुए मजबूत

वात्सल्य उत्सव की शुरुआत प्रार्थना और स्वागत गीत से हुई। विद्यालय की प्राचार्य ने अपने संबोधन में अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और अभिभावक-शिक्षक संबंधों को और मजबूत करते हैं। इस उत्सव में बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता, कविता पाठ, समूह गीत, चित्रकला और हस्तशिल्प प्रदर्शन जैसी कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। अभिभावकों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके लिए पैरेंट-चाइल्ड गेम्स और मोटिवेशनल सत्र आयोजित किए।

साझा प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण साझा गतिविधियां रहीं, जैसे मां-बेटी नृत्य, पिता-पुत्र खेल प्रतियोगिता, और एक रंगारंग फैमिली टैलेंट शो, जिन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीता, वहीं अभिभावकों ने बच्चों के साथ सक्रिय रूप से भाग लेकर पूरे आयोजन को आनंदमय बना दिया। विद्यालय के शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ के महत्वपूर्ण योगदान से यह उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वात्सल्य उत्सव ने विद्यालय परिसर में प्रेम, अनुशासन और उत्साह का एक अनूठा वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम के अंत में, विभिन्न प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को मैडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.