---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

तौल-कांटों की पूजा कर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरु

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रारंभ हो गयी है। इटारसी क्षेत्र में 22 केन्द्र बनाये हैं, जिनमें से अभी 21 केन्द्र पर आज से खरीद कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। आज कृषि उपज मंडी परिसर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भार साधक अधिकारी मदन सिंह रघुवंशी ने खरीद केन्द्र का तौल-कांटों की पूजा करके शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल, सहायक खाद्य अधिकारी एएस खान सहित इटारसी वृहताकार सहकारी समिति के पदाधिकारी, किसान मौजूद थे।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एमएस रघुवंशी ने बताया कि वर्षा के कारण समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का कार्य पहले प्रारंभ होकर बंद हो गया था, अब 4 अप्रैल से पुन: प्रारंभ किया है। खरीद केन्द्रों पर सुचारू व्यवस्थाएं की गई हैं। किसानों के लिए छांव की व्यवस्था, पेयजल आदि पर्याप्त व्यवस्था है, तो बारदानों और तौलकांटों सहित उपार्जन कार्य में लगने वाली सामग्री की भी पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं।

इन केन्द्रों पर होगी गेहूं खरीद

वृहताकार सेवा सहकारी समिति इटारसी मंडी, लक्ष्मी विनायक वेयर हाउस ग्राम सुपरली, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सनखेड़ा, परम वेयर हाउस ग्राम सनखेड़ा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सनखेड़ा, गैलेक्सी वेयर हाउस ग्राम सनखेड़ा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केसला, मीना वेयर हाउस ग्राम केसला, सेवा सहकारी समिति घाटली, इटारसी मंडी, बाबा वेयर हाउस ग्राम घाटली, सेवा सहकारी समिति रामपुर गुर्रा, ग्राम रामपुर गुरा, सेवा सहकारी समिति सोनतलाई, ग्राम सोनतलाई, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कालाआखर, सुखतवा, कालाआखर सुखतवा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कालाआखर, सुखतवा, ग्राम छीतापुरा सुखतवा, वृहताकार सेवा सहकारी समिति रैसलपुर, इटारसी मंडी, हेमाद्रि वेयर हाउस ग्राम रैसलपुर, सेवा सहकारी समिति घाटली, इटारसी मंडी, नीलम एग्रो इंफ्रास्ट्रक्चर ग्राम रैसलपुर, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जमानी, जमानी अशमी वेयर हाउस कारपोरेशन ग्राम जमानी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जमानी, जमानी एवं एवरेस्ट वेयर हाउस ग्राम जमानी, सेवा सहकारी समिति गोंची तरोंदा, ग्राम गोंची तरोंदा, शिवकृपा वेयर हाउस ग्राम बाबईखुर्द, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बिछुआ, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बिछुआ, ग्राम बिछुआ, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बिछुआ, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ग्राम मरोड़ा, आदिम जातति सेवा सहकारी समिति केसला, सेवा सहकारी समिति केसला ग्राम चांदौन।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.