इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी राकेश सिंह जादौन ने केसला मण्डल के सभी शक्ति केंद्र पर जाकर संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में पार्टी की गतिविधियां के बारे में बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, एवं बीएलए से पार्टी की गतिविधि की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक भी जिला प्रभारी अपने स्तर पर ले रहे हैं, सभी समस्याओं को नोट भी कर रहे हैं। इस अवसर पर केसला मण्डल प्रभारी शैलेन्द्र दीक्षित, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुशील बरखड़े, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक साहू एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।
आज़ केसला मण्डल के शक्ति केंद्र जुझारपुर की बैठक देहरी बूथ पर अश्विनी चौधरी के निवास पर रखी गई जिसमें जिला प्रभारी राकेश सिंह जादौन एवं मण्डल प्रभारी शैलेन्द्र दीक्षित मण्डल अध्यक्ष सुशील बरखडे पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक साहू, दिनेश मेहतो, तासू चौधरी, अनुपम चौधरी, रविकांत एवं कुलदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
हुआ शक्ति केंद्र सम्पर्क अभियान का आगाज


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








