---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रूपल संचेती ने कहा, महिलाएं बनें नीति-निर्माण की भागीदार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव और नर्मदापुरम जिले की संगठन सृजन प्रभारी रूपल संचेती ने आज रविवार, 02 नवंबर 2025 को सुहाग मैरिज हॉल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नीति निर्माण में महिलाओं को भागीदार बनना चाहिए। यह प्रेस वार्ता महिला कांग्रेस के प्रदेशव्यापी संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी।

प्रेस वार्ता में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा चावरे, पूर्व पार्षद साधना दुबे, पार्षद सीमा भदोरिया, वंदना ओझा, कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी, और जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रूपल संचेती ने कहा कि हाल ही में म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए ‘संगठन सृजन अभियान’ की सफलता के बाद, अब महिला कांग्रेस द्वारा भी यह प्रदेशव्यापी अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के मुख्य उद्देश्य महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना, संगठन में नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व तैयार करना, हर महिला कार्यकर्ता को अपने विचारों और क्षमता के साथ आगे बढऩे का अवसर देना है।

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ऐतिहासिक संकल्प

रूपल संचेती ने जोर देकर कहा कि महिला कांग्रेस का यह अभियान केवल संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिलाओं की भागीदारी को राजनीति के केंद्र में लाने का एक सामाजिक संकल्प है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी ने ही सबसे पहले यह मांग उठाई थी कि देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आरक्षण मिले। यह कांग्रेस की उस लंबे संघर्षशील दृष्टि का परिणाम है, जो हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसर के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उनका विश्वास है कि जब महिलाएं राजनीति में सशक्त होंगी, तो शासन में संवेदनशीलता, ईमानदारी और करुणा भी सशक्त होगी।

निर्णायक भूमिका का आह्वान

संचेती ने कहा कि महिला कांग्रेस का प्रयास है कि संगठन से लेकर समाज तक हर महिला को यह महसूस हो कि उसकी आवाज सुनी जा रही है और अब उसकी भूमिका निर्णायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नर्मदापुरम की महिलाएं अपनी भागीदारी और नेतृत्व से इस अभियान को नई दिशा देंगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.