इटारसी। 23 अगस्त, शनिवार से पुरानी इटारसी सनखेड़ा नाका में चौपड़ प्रतियोगिता का आयोजन बलदेव सिंह राजपूत और उनकी टीम द्वारा कराया जा रहा है।
स्व. रमेशचन्द्र चौधरी (रिटायर्ड रेंजर) और स्व. बनवारीलाल मामाजी की स्मृति में, पुरानी इटारसी के सनखेड़ा नाका में एक विशाल राज्य स्तरीय चौपड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 23 अगस्त 2025, शनिवार को शुरू होकर 24 अगस्त 2025, रविवार को समाप्त होगी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेल चौपड़ को बढ़ावा देना और समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करना है।
प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज चौरे अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, इटारसी, मयूर जायसवाल (नगर अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी), जयकिशोर चौधरी (जिलाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा और गौरव चौधरी उपस्थित रहेंगे।
पुरस्कार और एंट्री
इस प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
- प्रथम पुरस्कार 25,001 रुपए और एक ट्रॉफी
- द्वितीय पुरस्कार 15,001 रुपए और एक ट्रॉफी
- तृतीय पुरस्कार 10,001 रुपए और एक ट्रॉफी
- चतुर्थ पुरस्कार रुपए 5,001
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एंट्री फीस 501 रुपए रखी गई है। प्रतियोगियों के लिए एंट्री 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ही ली जाएगी।
आयोजन समिति
- अध्यक्ष : राधारमण चौधरी (पथरौटा)
- उपाध्यक्ष : बलदेव सिंह राजपूत (पुरानी इटारसी)
- कोषाध्यक्ष : विवेक चौधरी (पुरानी इटारसी)
- सचिव : प्रवीण पटेल (पुरानी इटारसी)








