होशंगाबाद। महानिदेशक/संचालक मप्र लोक अभियोजन विजय यादव ने समस्त उपसंचालक अभियोजन, जिला अभियोजन अधिकारी, अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी मध्य प्रदेश की मीटिंग वर्चुअल माध्यम से ली। मीटिंग में संचालनालय म.प्र. लोक अभियोजन, भोपाल से संयुक्त संचालक एलएस कदम (Joint director LS Kadam) एवं अन्य अधिकारियों सहित विभाग के प्रदेश भर से लगभग 150 अधिकारी उपस्थित रहे।
संचालक विजय यादव (Director Vijay Yadav) ने अभियोजन की क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में भूमिका पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अभियोजन पुलिस और न्यायालय के बीच में ब्रिज की भूमिका अदा करता है। हमें इन्वेस्टिगेशन के समय से ही प्रकरण की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा और इस हेतु अभियोजन को पुलिस और न्यायालय के मध्य समन्वयक की भूमिका निभाना होगी। सत्र न्यायालयीन प्रकरण में प्रभावी अभियोजन हेतु मार्गदशन भी यादव ने प्रदान किया। समस्त अधिकारियों की समस्या एवं सुझावों को सुना व उचित निर्देश भी प्रदान किये। यह बैठक संयुक्त संचालक, एलएस कदम के नेतृत्व में आयोजित की गई।
लोक अभियोजन विभाग की प्रदेश स्तरीय मीटिंग हुई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









