---Advertisement---

एसटीआर के रेंजर निशांत डोसी को राज्य स्तरीय वन्य जीव संरक्षण पुरस्कार

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट के निशांत डोसी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, तवा बफर को राज्य स्तरीय वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार से नवाजा गया है। निशांत ने अपनी कत्र्तव्यनिष्ठा से सभी का नाम रोशन किया है।
उल्लेखनीय है कि निशांत ने जवाहर नवोदय विद्यालय से 12 वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। निशांत ने भोपाल से बीई और उज्जैन से एमई की उपाधि प्राप्त की है तथा मप्र राज्य सिविल सेवा में उत्तीर्ण होकर वर्तमान में रेंजर के पद पर कार्यरत हैं।

निशांत के पिता महेशचंद्र डोसी शासकीय बालक माध्यमिक शाला सनावद में प्रधान पाठक हैं। निशांत डोसी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, तवा बफर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट में वन्य जीवों के संरक्षण, ग्रामो के विस्थापन के सफल संचालन और वन्य जीवों के आवास की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य स्तरीय वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार दिया गया।

पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा भोपाल में आयोजित समारोह में निशांत को राज्यपाल ने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया है। इस अवसर पर निशांत ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक दृढ़ता से वन्यजीव संरक्षण के कार्य में जुटे रहने की प्रेरणा देगा। उनकी उपलब्धियों पर सातपुड़ा टाइगर रिजर्व के समस्त कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.