---Advertisement---

चोरी गई मोटरसायकिल 24 घंटे में तलाशी, चोर गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। थाना रामपुर पुलिस ने ग्राम सनखेड़ा के बाजार चौक से चोरी हुई मोटर सायकिल 24 घंटे में तलाश कर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। 10 जून 2025 को मुकेश पिता रामविलास दुलारे, 46 साल निवासी बम्हनगांव खेड़ी थाना डोलरिया ने रिपोर्ट की थी कि 07 जून 25 को वह ग्राम सनखेड़ा में मेरी रिश्तेदारी में शादी थी, उस शादी में शामिल होने ग्राम सनखेड़ा आया था। ग्राम सनखेड़ा के बाजार चौक में सभी बारातियों के वाहन के साथ मेरी मोटरसायकिल क्रमांक एमपी 04 एनएक्स 1350 एचएफ डीलक्स खड़ी करके शादी वाले घर में चला गया। करीब 01/30 बजे रात्रि में मेरी मोटरसाकिल के पास बाजार चौक आया, देखा मेरी मोटर सायकिल नहीं दिखी। आसपास तलाश किया तो पता नहीं चला। दो दिन तक आसपास तलाश करते रहा।

रिपोर्ट पर थाना रामपुर गुर्रा में अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 303(2) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया। उक्त प्रकरण में एसपी नर्मदापुरम डॉ. गुरुकरण सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के द्वारा तत्काल थाना रामपुर गुर्रा में एक टीम गठित कर उक्त चोरी की गई वाहन की पतारसी हेतु लगाया। थाना रामपुर गुर्रा पुलिस टीम की तत्परता से एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदेही देवकुमार उर्फ अक्कू पिता शंकरलाल उईके उम्र 19 साल निवासी नागपुर कलॉ थाना पथरोटा से सख्ती से पूछताछ की जिसने बताया कि कमल पिता रामदास बामने उम्र 35 साल निवासी सनखेड़ा के साथ उक्त मोटर सायकल चुराई।

देवकुमार उर्फ अक्कु उईके ने नंबर प्लेट नंबर प्लेट तोड़कर बड़ी नहर किनारे झाडिय़ों में फैक दी। मोटर सायकल को सोमलवाड़ा खुर्द के आगे बड़ी नहर किनारे झाडिय़ों में छुपाकर रखा। दोनों ही आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर मोटर सायकिल बरामद की। उपनिरीक्षक विपिन पाल थाना प्रभारी थाना रामपुर गुर्रा, सहायक उपनिरीक्षक गणेश पवार, आरक्षक मनोज कडोपे, रितेश यादव, संदीप धुर्वे, पवन मेहरा, प्रधान आरक्षक उमेश रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.