इटारसी। बिजली कंपनी ने आज बकायेदारों और बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। विभाग ने कुल 15.24 लाख रुपये की बकाया राशि जमा न करने वाले 105 उपभोक्ताओं की विद्युत लाइन काट दी है।
इसके साथ ही, निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए 9 लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135/138 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। बिजली विभाग ने सभी आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे लाइन विच्छेदन जैसी दंडात्मक कार्रवाई और असुविधा से बचने के लिए अपने बिजली बिलों का भुगतान समय पर करें।











