इटारसी। मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक जिलों में तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारों का अनुमान जाहिर किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघार और पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसी तरह से मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, जबलपुर, नरसिंहपुर जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकदार हवाएं, वज्रपात, झंझावत का यलो अलर्ट जारी किया है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के सााि बौछारों का मौसम रहेगा।
पिछले चौबीस घंटे
नर्मदापुरम जिले में पिछले चौबीस घंटे के मौसम में नजर डालें तो नर्मदापुरम में 4.2 मिमी, इटारसी 4.4, मिमी सोहागपुर 0.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं, ग्वालियर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है।
तापमान पिछले 24 घंटे में
पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कल की तुलना में 2.9 डिग्री तक काफी बढ़ा है। भोपाल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.1 डिग्री से 3.4 डिग्री तक काफी कम रहा। इंदौर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 2.3 से 2.8 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। भोपाल, उज्जैन जिलों में कल की तुलना में 2.3 से 2.9 डिग्री तक काफी बढ़ा, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.5 से 3 डिग्री तक कम रहा।








