इटारसी। नगर के नाला मोहल्ला क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान आरोपी ने सड़क पर पड़े पत्थर से हमला कर सिर में चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीडि़त ने इटारसी थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाला मोहल्ला निवासी फरियादी इरफान खान पिता गुफरान खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सैलानी बाबा के पास वाली गली में आरोपी असलम निवासी नाला मोहल्ला ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की और पत्थर से सिर पर हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी।










