---Advertisement---

लंबे समय से अटका है, एसडीओपी कार्यालय का प्रस्ताव

By
On:
Follow Us

इटारसी। दो वर्ष से अधिक वक्त हो गया जब शासन ने इटारसी थाना परिसर (Itarsi Police Station Complex) में बने एसडीओपी कार्यालय (SDOP Office) के लिए जमीन स्वीकृत कर दी थी। पुलिस विभाग के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भी विभाग में उच्च स्तर पर भेजा जा चुका है। लेकिन, अब तक स्वीकृति नहीं हुई है। हाल ही में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने मीडिया के सामने एसडीओपी महेन्द्र मालवीय (SDOP Mahendra Malviya) से कहा था कि वे इस सवाल का जवाब दें तो उन्होंने बताया है कि प्रस्ताव भेजा गया है। दरअसल, प्रस्ताव तो पूर्व में भी भेजे जा चुके हैं। लेकिन, अब तक स्वीकृति ही नहीं हुई है। यदि एसडीओपी कार्यालय वर्तमान स्थल से अन्यत्र स्थानांतरित हो जाए तो शहर को एक और सीधे मार्ग की सुविधा हो जाएगी।

एसपी आफिस से अनापत्ति नहीं
शासन ने प्रस्तावित बस स्टैंड (Bus stand) के कैंपस में ट्रैक्टर स्कीम परिसर में नये एसडीओपी कार्यालय (New SDOP Office) के लिए भूमि आवंटित कर दी है। भूमि आवंटन के बाद नगर पालिका (Nagarpalika) ने ड्राइंग-डिजाइन के लिए पिछले वर्ष एसपी कार्यालय भेजी थी। लेकिन, ऐसा लगता है कि विभाग के अधिकारी वह जगह छोडऩे को तैयार नहीं, क्योंकि अनापत्ति जारी करने में बिना वजह देरी से तो यही लग रहा है।

जून 2018 में मिली थी भूमि
एसडीओपी कार्यालय को अन्यत्र स्थापित करने के लिए करीब तेरह वर्ष से प्रयास किये जा रहे हैं। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने कई बार पुलिस के आला अधिकारियों से पत्राचार किया। लेकिन, पहले तो जमीन मिलने में देरी हो गयी और फिर पुलिस विभाग से अड़चने आने लगीं। एसडीओपी कार्यालय के लिए आखिरकार प्रस्तावित नये बस स्टैंड परिसर में 2500 वर्गफुट भूमि भी मिल गयी थी, अब पुलिस से अनापत्ति मिलने का इंतजार है।

25 लाख से भवन बनना है
नगर पालिका ने एसडीओपी कार्यालय के लिए भूमि मिलने के बाद जो ड्राइंग डिजाइन पर भवन तैयार करना है, वह करीब 25 लाख से बनना है। करीब ढाई वर्ष पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसे भेजा गया था लेकिन अब तक इस पर सहमति नहीं बन सकी है।

ये होगा शहर को फायदा
एमजीएम कालेज (MGM College) से पुलिस थाने के पीछे तक एक रोड आता है और यहां से उसे दाहिना, और फिर दो बार बायां टर्न लेकर मुख्य मार्ग पर आना होता है। संकरी रोड होने से वाहनों को टर्न होने में काफी परेशानी होती है। यदि एसडीओपी कार्यालय यहां से हट जाए तो पुलिस थाने के पीछे से रोड सीधे ओवरब्रिज से मिल सकती है। यदि ऐसा हो जाए तो एक और रोड सीधे मुख्य मार्ग से मिलकर सुगम यातायात में सहायक बन सकती है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.