इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित रेनबो स्कूल में छात्र परिषद के गठन में मुख्य अतिथि संजय चौकसे टीआई (थाना जीआरपी) इटारसी ने कक्षा प्रतिनिधि एवं आठ विभागों के चयनित मंत्रियों को सैशे एवं बेच प्रदान कर पद की शपथ दिलाई।
स्कूल प्राचार्या श्रीमती गुंजन जैन ने बताया कि स्कूल हेड बॉय अनीत सिंग बिंद्रा, हेड गर्ल गुनप्रीत कौर भाटिया, मैनेजमेंट मिनिस्टर हर्ष श्रीवास्तव व वॉइस मिनिस्टर दिव्यांश बस्तवार, स्पोट्र्स मिनिस्टर हरनीत सिंग बिंद्रा व वाइस मिनिस्टर लक्ष्य पटेल, साइंस मिनिस्टर हर्षिता पटेल व वाइस मिनिस्टर राधिका साहू, मिनिस्टर ऑफ़ सेरेमनी सीनम मिर्जा व वाइस मिनिस्टर आफरीन खान, कल्चरल मिनिस्टर दीक्षा राय व वाइस मिनिस्टर वेदिका पटेल, डिसीप्लेन मिनिस्टर आशी सेन व वाइस मिनिस्टर चहक भाट, स्टूडेंट काउंसिल मिनिस्टर अर्चिता श्रीवास्तव व स्टूडेंट काउंसिल वाइस मिनिस्टर नंदनी शाह ने मुख्य अतिथि से स्कूल ध्वज प्राप्त कर अपने अपने पदों की शपथ ली।
मुख्य अतिथि संजय चौकसे ने विद्यार्थियों को अपने स्वयं के छात्र जीवन के प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए व उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर नीलेश जैन, विनीत चौकसे, केके यादव, श्री द्विवेदी सहित स्कूली शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सुदीप्ता घोष व श्रीमती सुषमा राजपूत थीं। संचालन सुश्री जयश्री राजपूत ने किया।




























