होशंगाबाद। शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय (Government Home Science College) में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत शिक्षक अभिभावक योजना तहत छात्राओं को रिज्यूम (Resume) कैसे बनाए विषय पर व्याख्यान आयोजित किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. किरण पगारे ने संबोधित कर कहा कि रिज्यूम को प्रभावशाली बनाया जा सकता है। जिसमें छात्राएं अपनी अतिरिक्त योग्यता एवं अनुभव के आधार पर अपना रिज्यूम तैयार कर सकती है। संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ. यशवंत निंगवाल ने कहा कि मनुष्य को कोई भी कार्य अपनी बुद्धि व तर्क से समझ कर करना चाहिए, ताकि बाद में बाधा न पड सके। प्राध्यापक आभा वाधवा ने सीबी, रिज्यूम और बायोडाटा का मतलब बताया। कहा कि सीवी में जीवन वृतांत आता है जो ज्ञान के आधार पर होता है। वहीं रिज्यूम सीवी से बडा होता है। जिसमें आदर्श उद्देश्य का समावेश होता है। रिज्यूम में आपकी योग्यता अनुभव, कौशल, अकादमिक उपलब्धि इन सभी का समावेश होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बायोडाटा पांच प्रकार का होता है। व्यक्तिगत बायोडाटा, शैक्षणिक बायोडाटा, जाॅब बायोडाटा, मैरिज बायोडाटा होता है। इस दौरान कार्यक्रम में काॅलेज के शिक्षकगण व छात्राएं मौजूद रहीं।
छात्राओं ने सीखा रिज्यूम बनाना और जाना बायोडाटा के प्रकार

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










