इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में राष्ट्रीय मतदान दिवस के परिपेक्ष्य में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण की। प्राचार्य डॉ मंजू मालवीय के संरक्षण, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ राधा आशीष पांडे के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
महाविद्यालय में निबंध, भाषण, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्राचार्य ने उद्बोधन में कहा कि वोट देना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, हमें कभी भी अपने इस अधिकार से पीछे नहीं रहना चाहिए। डॉ सतीश ठाकरे ने कहा कि एक वोट अच्छे व्यक्ति को जिता सकता है, और उसी को हरा भी सकता है। डॉ प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करते हैं, वोटर आईडी कार्ड बना लेना चाहिए। डॉ वेद प्रकाश भारद्वाज ने कहा, हमारे वोट का महत्व बहुत अधिक होता है। छात्र-छात्राओं को अपने ही नहीं समाज के उत्थान के लिए अच्छी सरकार और अच्छे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति को वोट देने हेतु प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं संजना नागवंशी, सिया धुर्वे, अजय टेकाम, अर्चना और साक्षी ने भी विचार रखे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता जो मतदाता जागरूकता से संबंधित थी का आयोजन किया जिसमें प्रथम रक्षा, द्वितीय करीना परते, तृतीय तानिया खान, सांत्वना पुरस्कार यशोदा और पूर्व धुर्वे को संयुक्त रूप से दिया। निर्णायक की भूमिका डॉ सौरभ तिवारी, डॉ सतीश ठाकरे एवं श्रीमती संध्या उपाध्याय ने निभाई।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम साक्षी, द्वितीय पूजा यादव, तृतीय निकिता ठाकरे को दिया। निर्णायक डॉ प्रवीण कुशवाहा, डॉ वेद प्रकाश भारद्वाज रहे। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य के साथ डॉ सतीश ठाकरे, डॉ प्रवीण कुशवाहा, डॉ वेद प्रकाश भारद्वाज, डॉ. सौरभ तिवारी एवं श्रीमती संध्या उपाध्याय सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।