---Advertisement---

जीनियस प्लेनेट स्कूल के छात्रों ने चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ‘स्वच्छता ही सेवा कैंपेन 2025’ के तहत जीनियस प्लेनेट स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर एक बड़ा सफाई अभियान चलाया। स्कूल के सोशल क्लब और ईको क्लब के छात्रों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। यह अभियान स्कूल के बाहर, इटारसी को सोनासावरी से जोडऩे वाली सड़क पर केंद्रित था। स्कूल की प्राचार्य मनीता सिद्दीकी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरी सड़क को साफ किया।

स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश

अभियान के दौरान, छात्रों और शिक्षकों ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया और उनसे अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि गंदगी बीमारियों का कारण बनती है और स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा, स्कूल के ईको क्लब के विद्यार्थियों ने ईको-फ्रेंडली और ज़ीरो वेस्ट सेलिब्रेशन करके पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता का प्रदर्शन किया।

जागरूक करना जरूरी

स्कूल के डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी ने इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा, ‘यह विद्यार्थी ही भविष्य के निर्माता हैं। इन्हें ही भविष्य में शहर, प्रदेश, देश, शासन और प्रशासन में अपनी भूमिका सिद्ध करनी है। इसलिए इनमें बचपन से ही ज़िम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना महत्वपूर्ण है।’

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.