इटारसी। टीआरएम स्कूल, पुरानी इटारसी के विद्यार्थियों ने गोल्डमार्क सिनेप्लेक्स में ‘सितारे ज़मीं पर’ फिल्म देखी। 150 से अधिक विद्यार्थियों के साथ शाला संचालिका सुश्री रश्मा भाटिया एवं सभी शिक्षिकाएं इस शिक्षाप्रद फिल्म की स्क्रीनिंग में मौजूद रहीं। इस फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना कि सिनेमा केवल पर्दे की कहानी नहीं, समाज को देखने का आईना भी हो सकती है।
एक वाक्य जिससे बच्चों ने बहुत कुछ सीखा वह है ‘सबका अपना-अपना नॉर्मल।’ यही वह वाक्य है, जो आज की दुनिया को सुनने की सबसे ज्यादा जरूरत है कि हर व्यक्ति अपने आप में अलग है। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने संवेगात्मक विकास के पहलू भी सीखे जिसमें सबसे अहम हर परिस्थिति में खुश रहना और हार नहीं उसे दूसरे नंबर पर जीतना कहना जैसे अधिगम भी सीखे।











