---Advertisement---

वर्धमान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हुए JEE ADVANCE के लिए चयनित

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। वर्धमान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पुन: बार फिर अपने अभिभावक एवं शाला परिवार के साथ साथ इटारसी नगर को भी गौरवांवित किया है। कल NTA द्वारा JEE(MAINS) का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें वर्धमान पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पुन: साबित किया कि बोर्ड की परीक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की जा सकती है।

संस्था के छात्र अर्पण साहू ने 94 PERCENTILE, आदित्य नाग ने 88 PERCENTILE, आरव जैन ने 88 PERCENTILE, वरूण परिहार ने 85 PERCENTILE, पार्थ जोशी ने 83 PERCENTILE व स्वास्तिक तिवारी ने 80 PERCENTILE से उक्त परीक्षा को उत्तीर्ण करते हुए JEE ADVANCE के लिए पात्र हुए हैं।

संस्था के चेयरमैन प्रशांत जैन ने बताया कि वर्धमान एक मात्र ऐसी संस्था है, जो अपने विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिये भी तैयार करती है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रतिवर्ष विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करते हैं। श्री जैन ने सभी विद्याथियों उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बधाई प्रदान की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.