इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित रेनबो स्कूल में सालाना स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से 12वीं तक की सभी स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नर्सरी की पोटेटो रेस, के जी वन क्लास की फ्रॉग जंप रेस, केजी टू की जेंटलमैन रेस में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपना कौशल दिखाया।
इसी तरह फास्ट रेस, ऑक्टोपस रेस, सैग रेस,ट्राय लेग रेस, स्लो साइकिल रेस में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में गल्र्स की खो- खो प्रतियोगिता एवं बॉयज ग्रुप ने कबड्डी में रोमांचक खेल से प्रांगण में उपस्थित स्टूडेंट्स का मन जीत लिया। सभी विजेताओं को स्कूल के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।








