इटारसी। एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरज गंज इटारसी में प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार ने छात्राओं के साथ अनार, नीम, गुलमोहर आदि का पौधा रोपण किया।
पौधारोपण के अवसर पर प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार ने कहा कि पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा करने हेतु पौधा रोपण आवश्यक है। हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाएंगे तो आने वाली पीढिय़ों को एक सुंदर और सुरक्षित धरती मिलेगी।
एक पेड़ का मतलब एक नई सांस, एक ठंडी छांव, एक सुंदर एवं हरा भविष्य, सुंदर एवं सुरक्षित धरती मिलेगी सभी से निवेदन है कि एक पेड़ सभी को लगाना चाहिए पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय कि छात्राओं का भी सहयोग रहा।











