---Advertisement---

राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में भाग लेने सिवनी गये छात्र-छात्राएं

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम (Narmada Puram) के निदेश अनुसार राज्य स्तरीय मोगली उत्सव (Mowgli Utsav) 8 जनवरी 2024 से 10 जनवरी 2024 तक पेंच अभ्यारण (Pench Sanctuary) जिला सिवनी (District Seoni) में भाग लेने के लिए जिले के चयनित कर छात्र-छात्राएं रवाना हुए जो नर्मदा पुरम जिले का राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में प्रतिनिधित्व करेंगे। दल में कनिष्ठ वर्ग से छात्रा रागनी अहिरवार (Ragni Ahirwar), आशीष निमोदा (Ashish Nimoda), वरिष्ठ वर्ग से विशाल पटेल (Vishal Patel) तथा संध्या गोस्वामी (Sandhya Goswami) शामिल हैं।

जिला मास्टर ट्रेनर्स महेश विश्वकर्मा (Mahesh Vishwakarma) ने बताया कि प्रतिवर्ष मोगली उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व होता है। इन चयनित छात्र-छात्राओं को वन विभाग द्वारा सफारी, वार्ड बंचिंग, हंटिंग कराई जाती है तथा वन विभाग द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न प्रताप सिंह विसेन (Shatrughan Pratap Singh Visen) ने छात्र-छात्राओं के दल को पातालकोट एक्सप्रेस से रवाना किया तथा सभी चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीएम राइस स्कूल पवारखेड़ा के प्राचार्य एवं जिला इको क्लब प्रभारी संदीपन निखर, हरीश जायसवाल, रश्मि जायसवाल, भरत पटेल, संतोष मौर्य, गोविंद गोस्वामी एवं मार्गदर्शी शिक्षिका पूना मौर्य उपस्थित थी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.