इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी के उपयंत्री मयंक अरोरा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भोपाल में आयोजित अभियंता दिवस कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
उन्हें यह सम्मान शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे अमृत योजना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास, और स्वच्छ भारत मिशन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
इससे पहले, वे नगर परिषद औबेदुल्लागंज और नगर परिषद भैरूंदा (नसरुल्लागंज) में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं। यह सम्मान न केवल मयंक अरोरा के व्यक्तिगत प्रयासों को दर्शाता है, बल्कि नगर पालिका परिषद इटारसी के लिए भी गौरव का विषय है। यह सम्मान भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए एक प्रेरणा का काम करेगा। मयंक अरोरा को सम्मान मिलने पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ श्रीमती रितु मेहरा सहित पार्षदों व साथी अधिकारी-कर्मचारियों ने उनको बधाई दी है।








