इटारसी। अहिल्या नगर, वार्ड क्रमांक 23 की मोहल्ला समिति द्वारा चलाए धरना प्रदर्शन के बाद लो वोल्टेज और विद्युत लाइन पर गिरी वृक्ष की डाल की समस्या का समाधान हो गया है। समिति के सदस्यों और वार्ड वासियों में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है।
समिति संरक्षक एवं वार्ड पार्षद राकेश जाधव के नेतृत्व में चलाए गए इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य दो महीनों से चली आ रही इन समस्याओं का समाधान कराना था। आखिरकार, यह प्रयास रंग लाया और समस्याओं का निवारण हुआ। समस्याओं के समाधान में सहयोग के लिए समिति के सदस्यों ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के डीई संदीप पांडे का विद्युत डीपी बदलवाने और नगर पालिका सीएमओ रितु मेहरा का वृक्ष की डाल हटवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

पार्षद राकेश जाधव के साथ ही वार्ड के निवासी नवनीत कोहली, देवेंद्र पटेल, राजकुमार दुबे, विजय कुमार दुबे, गोविंद प्रसाद दीक्षित, केपी सैनी, अशोक भाट, राहुल भाट, अमित भाट, सुनील दुबे, अनूप तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, संतोष शर्मा, प्रकाश ताम्रकार, विजय राव नाईक, मूलचंद प्रजापति, अभिजीत मुखर्जी, मुकेश दुबे और डब्लू यादव सहित कई प्रमुख सदस्यों ने प्रशासन का आभार माना है।








