इटारसी। न्यू यार्ड की साईं कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासी विनोद बारसे के घर के पोर्च में जीने (सीढिय़ों) के नीचे एक विशालकाय कोबरा सांप देखा गया। जहरीले सांप की मौजूदगी से परिवार और आसपास के लोग सहम गए।
इसकी सूचना तुरंत स्थानीय सर्पमित्र रोहित यादव अइय्या को दी गई।
सूचना मिलते ही रोहित यादव मौके पर पहुंचे और बेहद सूझबूझ व सावधानी के साथ कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। गृहस्वामी विनोद बारसे सहित स्थानीय जनों ने त्वरित सहायता के लिए सर्पमित्र रोहित का आभार व्यक्त किया है। रेस्क्यू किए गए कोबरा को सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया गया है।










