इटारसी। ‘द पार्क रिजॉर्ट’ में विपिन जोशी स्मारक समिति द्वारा आयोजित 42वें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय, सुखतवा की प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत को प्रतिष्ठित ‘रानी दुर्गावती सम्मान’ से अलंकृत किया गया है।
देशभर से प्राप्त 206 प्रविष्टियों में से चुनी गईं 40 उत्कृष्ट शिक्षक-प्रतिभाओं में डॉ. राजपूत को इस विशेष सम्मान के लिए चयनित किया गया। डॉ. राजपूत ने अपना यह अवार्ड अपने दिवंगत पिताइटारसी के रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी अभियंता स्व. मदन सिंह राजपूत (सोनेर साहब)—को भावपूर्ण रूप से समर्पित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर इष्ट मित्रों, परिजनों और सुखतवा महाविद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।










