सुखतवा नदी ने फिर रोका नेशनल हाईवे, वाहनों की लगी कतार

सुखतवा नदी ने फिर रोका नेशनल हाईवे, वाहनों की लगी कतार

इटारसी। सुखतवा नदी ने फिर रास्ता रोक लिया है। नदी का पुराना पुल के टूट जाने के बाद यातायात के लिए तैयार किए गए अस्थाई पुल पर से पानी होकर गुजर रहा है। पुलिस ने पुल पर पानी होने के कारण दोनों तरफ से यातायात रोक दिया है। इस मानसूनी सीजन में यह चौथी बार हुआ है कि इस पुल पर यातायात रोका गया है। इससे पहले जो पुराना पुल था, उसकी ऊंचाई अधिक होने के कारण सुखतवा में कभी इस नदी पर यातायात नहीं रोका। फुल टूटने के बाद जो अस्थाई पुल बनाया है, उसकी ऊंचाई कम होने से पानी उसके ऊपर से होकर गुजरता है, तो नेशनल हाईवे को यातायात से बंद करना पड़ता है।
आज दोपहर में 12:30 बजे से नदी में पानी बढ़ने के बाद जब पुल के ऊपर से होकर पानी गुजरने लगा तो यातायात बंद करना पड़ा। इससे पहले पुल के पास रोड का बड़ा हिस्सा पानी में बह जाने के कारण कल करीब 13 घंटे यातायात बंद रहा था। रोड को दुरुस्त करने के बाद शाम को 7:00 बजे यातायात शुरू किया गया था और आज पुनः यातायात बंद किया गया है। फुल से यातायात बंद करने के कारण इटारसी-बैतूल मार्ग पर दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े हो गए हैं। पुल के पास पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!