---Advertisement---

सुमंगल जीवन अभियान शुरु किया

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। आज सीआईएसएफ यूनिट एसपीएम (CISF Unit SPM) होशंगाबाद में वरिष्ठ कमांडेंट वैभव कुमार दुबे(Senior Commandant Vaibhav Kumar Dubey)की अध्यक्षता में डाक विभाग (post office) द्वारा ‘सुमंगल जीवन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रवर अधिक्षक डाकघर होशंगाबाद द्वारा जवानों को डाक जीवन बीमा एवं डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर बताया गया है कि यह अभियान अक्टूबर माह में चलेगा। सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे भारत की पहली, सबसे पुरानी और सबसे विश्वसनीय बीमा योजनाओं (डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा) में भाग लें और लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कमांडेंट द्वारा जवानों व उनके परिवारों को डाक विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में सीआईएसएफ के उप कमांडेंट डॉ नीरज भारती (Deputy Commandant Dr. Neeraj Bharti), अन्य अधिकारी व जवान एवं डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.