इटारसी। सन अकादमी स्कूल का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज 28 जनवरी को शाम 5:30 बजे से सुदामा मैरिज गार्डन पुरानी इटारसी में होगा। इसमें स्कूल के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। स्कूल संचालक नटवर पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहेंगे तथा अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया करेंगी। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह कार्यक्रम में विशेष अतिथि रहेंगे।
कार्यक्रम में सुंदरलाल पटेल की स्मृति में गुरुदेव सम्मान विद्यालय की शिक्षक श्रीमती संगीता अहिरवार को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह से नटवर पटेल द्वारा स्थापित नींव का पत्थर सम्मान जमना प्रसाद मेहतो को, सचिव श्रीमती बरखा पटेल द्वारा स्थापित सेवा सम्मान सिटी थाना इटारसी के नगर निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला को प्रदान किया जाएगा।











