---Advertisement---

सुपर सीडर तकनीक के रूप में नरवाई प्रबंधन के लिए मिला आसान और असरदार विकल्प

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • ग्राम जमानी के किसान हेमंत दुबे अब समय पर कर रहे बोवनी, फसल अपशिष्ट का भी हो रहा बेहतर उपयोग

इटारसी। नर्मदापुरम जिले की इटारसी तहसील के ग्राम जमानी के प्रगतिशील किसान हेमंत दुबे ने फसल अवशेष प्रबंधन एवं समय पर बोवनी की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए आधुनिक कृषि तकनीक सुपर सीडर मशीन का सफलतापूर्वक उपयोग किया है।

सुपर सीडर एक अत्याधुनिक कृषि यंत्र है जो फसल कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेषों (नरवाई) को मिट्टी में मिलाते हुए अगली फसल की बोवनी करने में सक्षम है। श्री दुबे ने बताया कि पहले नरवाई के कारण अगली फसल की समय पर बुवाई संभव नहीं हो पाती थी और खेत तैयार करने में अत्यधिक समय व श्रम लगता था। लेकिन अब सुपर सीडर की मदद से फसल कटाई के दो दिन बाद ही खेत अगली फसल के लिए तैयार हो जाता है। साथ ही पूर्व फसल के अवशेष मिट्टी में मिलकर जैविक उर्वरक का कार्य करते हैं जिससे भूमि की उर्वरता में वृद्धि होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि फसल अवशेष जलाने से न केवल मिट्टी की सेहत खराब होती है, बल्कि वायु प्रदूषण और मानव स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सुपर सीडर के उपयोग से इन समस्याओं से भी निजात मिलती है। श्री दुबे ने कृषि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग को धन्यवाद, जिन्होंने इस तकनीक के बारे में अवगत कराया साथ ही मुझे नैतिक समर्थन भी दिया कि मैं इस तकनीक का इस्तेमाल अपने खेतों में कर पाऊं।

हेमंत दुबे ने अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे इस तकनीक को अपनाकर न केवल अपने खेतों की उर्वरता बढ़ाएं बल्कि पर्यावरण की रक्षा करते हुए खेती को एक लाभकारी व्यवसाय बनाएं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.