इटारसी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमरे ने बुधवार को पुरानी इटारसी स्थित यूपीएससी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के रिकॉर्ड की जांच की और परिसर में व्याप्त गंदगी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
डॉ. कुमरे ने स्टाफ को फटकार लगाते हुए अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रियंक मिश्रा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।










