इटारसी। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सेवा भारती संस्था मध्य भारत नर्मदापुरम की संस्था में नए समाजसेवी सदस्यों का प्रवेश भी शुरू हो गया है। उसी क्रम में नये सदस्य इटारसी के सुरेश गोयल ने सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल (सांवरिया) को सहयोग राशि 25000 का चेक दिया।
ज्ञात रहे कि सेवा भारती मध्य भारत नर्मदापुरम द्वारा संचालित धुरपन गांव में स्थित छात्रावास की बेटियों के रहने भोजन एवं पढ़ाई के लिए यह चेक दिया गया है। यह चेक उन्होंने नये सदस्य बनकर प्रथम वर्ष की किस्त का दिया है। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल भी उपस्थित थे। इस संस्था में एक बेटी को 7 वर्ष के लिए गोद लिया जाता है। बेटियों का छठवीं क्लास से बारहवीं क्लास तक की पढ़ाई का खर्च भी इसमें शामिल रहता है।
जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा हमारे जिले में समाजसेवियों एवं दानदाता द्वारा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग देने की भावना बनी है। सेवा भारती संस्था की बेटियों के लिए समाज सेवियो द्वारा भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस सहयोग राशि से हम बेटियों की पढ़ाई एवं रहने खाने की अच्छी से अच्छी व्यवस्था एवं देखभाल कर सकेंगे।










