सुरिन्दर अरोरा के निधन पर शहर में शोक की लहर

सुरिन्दर अरोरा के निधन पर शहर में शोक की लहर

इटारसी। शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में निरंतर रुचि लेने वाले एवं सदैव दान देने वाले दाल मिल संचालक एवं गुरु नानक पब्लिक स्कूल इटारसी के अध्यक्ष और विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए आरूष अरोरा एवं डॉ. तबिश अरोरा के पिता सुरिन्दर अरोरा अब हमारे बीच नहीं रहे। तीन-चार दिन के भीतर ही वह बीमार हुए उनके डॉक्टर पुत्र ने होशंगाबाद में भर्ती कराया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुरिन्दर अरोरा बालाजी मंदिर चौराहा स्थित भगवान शंकर महोत्सव समिति के अध्यक्ष थे और निरंतर समाज सेवा में अग्रणी रहते थे। उनके निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री मानक अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सांसद राव उदय प्रताप सिंह (MP Rao Uday Pratap Singh), विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma), प्रदेश के पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकूभाई (Vijay Dubey Kakubhai), नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज राठौर (Pankaj Rathore), भाजपा मंडल के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह (BJP Mandal Adhyaksh jogindar singh), होशंगाबाद जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे (Pramod Pagare), गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा इटारसी के अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा (Jasvir singh Chabra) सहित बड़ी संख्या में सामाजिक धार्मिक संस्थाओं ने सुरिन्दर अरोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!