---Advertisement---

मध्यप्रदेश में स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता : स्वच्छता पर रील बनाएं, लाखों के पुरस्कार पाएं

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ‘स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता’ लॉन्च की गई है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में स्वच्छता एवं उससे जुड़े विषयों पर जागरूकता लाना और आमजन को इस अभियान से जोड़ना है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम सोजान सिंह रावत ने बताया कि मध्य प्रदेश में कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए एक राज्य स्तरीय रील्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं, रचनाकर्मियों, और विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन से संबंधित विचारों और समाधानों को साझा करने के लिए प्रेरित करना है। मध्यप्रदेश में स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी सुरक्षित अपशिष्ट निपटान से संबंधित वीडियो बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश में स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता के विवरण

  • थीम : कचरा नहीं, यह कंचन है इसे अलग-अलग करें और पैसा कमाएं
  • फॉर्मेट : 30 से 45 सैकंड तक का एचडी फॉर्मेट में रील्स (पोट्रेट फोर्मेट)
  • भाषा : सरल हिंदी, स्थानीय भाषा
  • विषय : प्रदेश के विभिन्न गांव के लिए वेस्ट मैनेजमेंट पर रील्स बनाना, जिन मुख्य विषय गीला सूखा कचरा को अलग-अलग रखना, कचरे के दोबारा उपयोग और खुले में कचरा नहीं फैंकना शामिल है।

उक्त थीम एवं विषय पर आधारित रील्स को यूट्यूब एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं आधिकारिक स्वच्छ भारत वेबसाईट या पोर्टल जैसे प्लेटफार्म पर अपलोड करना होगा। वीडियो रील शेयर करने के लिए अपने वीडियो को Facebook / Youtube / instagram पर शेयर करें और उसके Link को mp.mygov.in पर सबमिट करें।

मध्यप्रदेश में स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता के पुरस्कार

  • प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये
  • द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपये
  • तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये
  • सांत्वना पुरस्कार (2) 25 हजार रुपये प्रत्येक

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए

  • मध्य प्रदेश के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं
  • प्रतियोगिता के नियमों का पालन करना आवश्यक है
  • प्रविष्टियां सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी

इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी क्रिएटिविटी को उड़ान दें और अपने गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने की दिशा में अपनी रील्स के माध्यम से प्रस्तुत करें!

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.