स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 : रेड एंड येलो स्पॉट क्लीनिंग डे अभियान का किया आयोजन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 : रेड एंड येलो स्पॉट क्लीनिंग डे अभियान का किया आयोजन

इटारसी। नगर पालिका द्वारा निकाय के सार्वजनिक संस्थानों पर आज “रेड एंड येलो स्पॉट क्लीनिंग डे” के तहत अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्रों में, आवासीय क्षेत्रों और व्यापारिक स्थलों में रेड और येलो स्पॉट्स को चिह्नित कर और सफाई करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

सभापति राकेश जाधव ने नागरिकों से सड़क पर पान गुटका खा कर, ना थूकने की अपील की। जिससे शहर में सड़कों पर कहीं भी रेड स्पॉट नहीं बन पाए। श्री जाधव ने आम जान को खुले में पेशाब नहीं करने के लिए भी जागरूक किया।  

ज्ञात हो इससे पूर्व नगरपालिका ने “थुकू नको” अभियान चला कर समझाइश दी थी जिससे शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे। यह अभियान नगर पालिका इटारसी के कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिकों की सहभागिता के साथ आयोजित किया गया।

इसके बाद भी शहर में रेड या यलो स्पॉट बनाते पाए जाने पर जुर्माने की कार्यवाही का प्रावधान किया जायेगा। अभियान में नगर पालिका स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव जी, नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक आर के तिवारी, कमलकांत बडगोती, नगर पालिका सफाई कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: