---Advertisement---

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 : इटारसी प्रदेश में टॉप फाइव में, नेशनल रैंकिंग में भी सुधार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा, सभी के सहयोग से प्रथम स्थान के लिए होगा अगला कदम

इटारसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम आज जारी हो गये हैं। नगर पालिका इटारसी के प्रयासों को अच्छा परिणाम मिला है। इस बार इटारसी को प्रदेश में 5 वॉ स्थान मिला है, जबकि नेशनल रैंकिंग 30 आई है। इस वर्ष नगर पालिका इटारसी के प्रयासों के चलते रैंकिंग में सुधार आया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने नगर पालिका के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए शहर के नागरिकों को स्वच्छता मामलों में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

बता दें कि इटारसी शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के आज घोषित हुए परिणामों में 50 हजार से 1 लाख की आबादी वाले शहरों में मध्यप्रदेश में वन स्टार रैंकिंग के साथ पांचवा स्थान मिला है। शहर ओडीएफ डबल प्लस की श्रेणी में शामिल है।

इन कसौटियों पर कसा था

दिल्ली की सर्वे टीम ने अप्रैल माह में शहर का बारीकी से सर्वेक्षण किया था। टीम ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई, घर-घर कचरा कलेक्शन, शौचालयों की स्थिति, आवासीय/व्यावसायिक काम्पलेक्स में स्वच्छता को परखा था। कचरा कलेक्शन के बाद जिलवानी में नगर पालिका द्वारा कचरे के सेगरीगेशन को देखा, ट्रिपल आर की स्थिति को देखा था। बाजार में डस्टबिन, पुलियाओं में जाली जैसी व्यवस्था को देखा और इसी आधार पर रैंकिंग तय की गई है।

पिछले वर्ष से बेहतर सुधार

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सफाई व्यवस्था में बहुत अधिक सुधार आया है, यह सर्वे टीम ने देखा और उसी आधार पर रैंकिंग में भी उछाल आया है। पिछले वर्ष हमारी नेशनल रैंकिंग 3920 नगर पालिकाओं में 367 थी जो इस वर्ष 30 हो गयी। स्टेट में हम 346 नगर पालिकाओं में 177 नंबर पर थे, इस वर्ष 50 हजार से 1 लाख की जनसंख्या वाली नगर पालिकाओं में 5 वे नंबर पर हैं।

सम्मिलित प्रयासों का परिणाम

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने इन परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी के सम्मिलित प्रयासों का परिणाम है। जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन, अधिकारियों के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने जो कार्य किया, जनता ने जो सहयोग दिया, उसी के परिणाम हमारी रैंकिंग में सुधार आया है। हमारे शहर की जनता और स्वच्छ सर्वेक्षण में मिले सभी के सहयोग पर उन्होंने टीम को धन्यवाद दिया है, साथ ही आगामी दिनों में और अधिक प्रयास कर प्रथम स्थान पर आने के लिए भरोसा जताया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.