इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में आज नशामुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को किसी भी तरह से नशा मुक्त करना अति आवश्यक है, क्योंकि हमारे देश का भविष्य पूर्ण रूप से युवा पर ही निर्भर है।
उन्होंने कहा कि हर देशवासी को इस नशामुक्ति के प्रति खुद में और अपने आसपास के लोगों में जागरूकता फैलाना अति आवश्यक है। एनसीसी, एनएसएस, महाविद्यालयीन स्टाफ ने एनसीसी प्रभारी श्रीमती पूनम साहू ने सभी छात्राओ को नशामुक्ति की शपथ ग्रहण करार्ई। इस अवसर पर श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. श्रद्धा जैन, राघवेन्द्र सिंह, तरुणा तिवारी, क्षमा वर्मा, प्रिया कलोसिया आदि अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।
नशामुक्ति भारत अभियान अंतर्गत शपथ ग्रहण की


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]


























